रुड़की में पार्किंग विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

रुड़की: तहसील के पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने को लेकर पार्किंग कर्मचारियों और बाइक सवार लोगों के बीच मारपीट हुई है. मारपीट इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे भी चलाए गए.

Fight between two groups

रुड़की में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. बताया जा रहा है कि पार्किंग शुल्क मांगने पर पहले दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई, जो मारपीट में तब्दील हो गई.