मुख्यमंत्री धामी ने सुना मन की बात का 133वां संस्करण, बताया प्रेरणादायक

  • ‘मन की बात’ ने आमजन को दिया मंच, सकारात्मक बदलाव की बनी ताकत: सीएम धामी
  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सीएम धामी ने बताया प्रेरणा का स्रोत: सीएम धामी

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत और परिश्रम करने वालों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान लगातार बढ़ रहा है। देश विज्ञान, रक्षा और एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा रक्षा उपकरणों के निर्यात में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उत्तराखंड, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और बाबा केदार की भूमि से उन्होंने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। राज्य सरकार इस संकल्प को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सख्त दंगारोधी, धर्मांतरण और नकल विरोधी कानून लागू कर राज्य ने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *