राष्ट्रीय पशुधन रोग नियंत्रण कार्यक्रम में हुआ मवेशियों का टीकाकरण

सोमेश्वर: पशुपालन विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय पशुधन रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके तहत चनौदा न्याय पंचायत के गुरुड़ा गांव में विभागीय अधिकारियों ने 100 से अधिक मवेशियों को टीके लगवाए. जोकि मवेशियों को खुरपका, मुंहपका आदि रोगों से बचाने में मददगार साबित होता है. इसके साथ ही राष्ट्रीय पशु गणना हेतु मवेशियों के कान में टैग भी लगाए गए.

पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज जोशी ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम ने पशुपालकों को मवेशियों के स्वास्थ्य से संबंधित तमाम प्रकार की जानकारियां दी. मवेशियों के पेट में होने वाले कीड़ों को मारने की दवा भी वितरित की गई. पशुपालकों ने विभागीय अधिकारियों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित अनेक समस्याओं के बारे में भी बताया. जिनका निदान विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर किया.