अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में आ गयी है. आज पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता प्रदेश सरकार से इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है. वहीं, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि प्राधिकरण में सरकार द्वारा गठित विधायकों की कमेटी भी पर्वतीय क्षेत्र से प्राधिकरण समाप्त करने की सिफारिश कर रही है. बावजूद सरकार उसे अनदेखा कर रही है, जो पूरे पर्वतीय भू-भाग की जनता के साथ घोर अन्याय है. इसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है.