स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन में कटौती पर लगेगी रोक, प्रस्ताव तैयार

देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग को जल्द सरकार पूरा करने जा रही है. दरअसल, स्वास्थ्य कर्मी एक दिन के वेतन कटौती को रोकने की मांग कर रहे थे. जिस पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. अब उम्मीद की जा रही है कि आगामी कैबिनेट में इस पर मुहर लगाई जा सकती है.

इससे पहले सफाई कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में कटौती पर भी सरकार ने फैसला वापस लिया था. अब सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में भी चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों और टेक्नीशियन के वेतन कटौती के फैसले को भी वापस लेने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इस पर प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही आने वाली कैबिनेट में भी इस पर निर्णय हो सकता है.