बिजली का तीन करोड़ बकाया नहीं चुकाने पर काशीपुर की श्रष्टि स्टील फैक्ट्री सील

काशीपुर: बकाया पैसा जमा न करने पर तहसील की टीम ने महुआखेड़ा गंज स्थित श्रष्टि स्टील फैक्ट्री को सील कर दिया. फैक्ट्री पर लंबे समय से बकाया था. रिकवरी सर्टिफिकेट जारी होने के बाद कई बार तहसील की ओर से पैसा जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन संचालक पैसा जमा नहीं कर रहे थे. ऐसे में फैक्ट्री को सील कर दिया गया.

वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कचनाल गाजी निवासी सरदूल सिंह पर 12 लाख का बकाया होने पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया. ग्राम बांसखेड़ा के पूर्व प्रधान को भी एनएच का बकाया होने पर पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान द्वारा एक लाख रुपये जमा करने पर उसे छोड़ दिया गया.