Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26  सितम्बर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 22 सितंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं देहरादून नैनीताल, चंपावत बागेश्वर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है इन जिलों में एक से तीन दौर का तीव्र वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।