कोटद्वार में CCTV कैमरों की निगरानी में रहेंगे अब कोविड केयर सेंटर

कोटद्वारः कौड़िया स्थित कोविड केयर सेंटर में शराब पार्टी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. स्थानीय प्रशासन अब कोटद्वार के कोविड केयर सेंटरों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने जा रहा है. जिससे कोविड केयर सेंटरों में शराब परोसी जाने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

वहीं, मामले में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा का कहना है कि कोविड केयर सेंटर में मादक पदार्थ का सेवन करने की जांच में पुष्टि हुई. मामले में संबंधित संक्रमित मरीजों के खिलाफ कोविड महामारी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कोटद्वार के कोविड केयर सेंटरों को चिन्हित कर सीसीटीवी लगाए जाएंगे.