देवहा नदी किनारे किया जा रहा अवैध खनन, पुलिस ने शुरू की ‘पहरेदारी’

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. यूपी सीमा से लगी सत्रह मिल चौकी क्षेत्र में मेहरबान नगर गांव के पास देवहा नदी के किनारे अवैध खनन जोरों पर चल रहा है. यहां तक कि खनन माफियाओं को पुलिस प्रशासन खौफ नहीं दिखाई दे रहा है.

बता दें, राजस्व विभाग की ओर से मिट्टी खनन की परमिशन 2 दिन के लिए मात्र 200 घन मीटर के लिये दी जाती है, जबकि खनन माफिया देवहा नदी के किनारे अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं, जिससे बरसात के दिनों में यहां बाढ़ आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.