धनौल्टीः हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पर्यटन स्थल धनौल्टी और आसपास के गांवों को अब बागवानी के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां पर सेब, कीवी, अखरोट के उन्नत किस्म के पौधे लगाए जाएंगे. इसके लिए काश्तकारों से पौधों के लिए आवेदन फार्म भरवाकर डिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही काश्तकारों को सब्सिडी भी दी जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि इससे काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत होगी और धनौल्टी को फल पट्टी के रूप में पहचान मिलेगी.
कठैत के मुताबिक, पौधों की डिमांड के लिए हिमाचल प्रदेश से बात की जा चुकी है. दिसंबर या जनवरी तक धनौल्टी में पौधों को लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा. जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की इस पहल को स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के प्रयासों से आने वाले समय में पर्यटन व्यवसायियों के साथ काश्तकारों को बड़ा फायदा मिलेगा.
