देहरादून के जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए दिए सख्त निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने प्रत्येक तहसील की राजस्व वसूली और अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई. जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी तहसीलदार राजस्व वसूली में वृद्धि करें.

बैठक में ऑफिस के संबंध में सभी तहसीलों को निर्देशित किया गया है कि ऑफिस से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए तहसील स्तर से की गई डिमांड को चेक करते हुए दोबारा अपनी डिमांड भेजें. जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद की तहसीलों से राजस्व कम आने के चलते सभी उपजिलाधिकारियों को बैठक के दौरान राजस्व की बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए गए हैं. अगली बैठक में अगर राजस्व में बढ़ोत्तरी नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.