कोरोना से बजारों में रौनक गायब, व्यवसायियों के चेहरे पर छाई मायूसी

नैनीताल: पूरे देश भर में त्योहारी सीजन की धूम मची हुई हैं और बाजार में रौनक बढ़ने लगी हैं. लेकिन नैनीताल में इसके विपरीत स्थिति देखने को मिल रही है. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नैनीताल मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है. जिस वजह से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है.

वहीं, कोरोना महामारी से जूझ रहे व्यापारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में सभी व्यापारियों को बड़ी उम्मीद थी कि लोग घरों से निकलकर खरीदारी करेंगे. लेकिन उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया. जिससे व्यवसायियों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है.