रात भर करीब 200 वाहनों में 500 यात्री फंसे रहे बद्रीनाथ हाई वे पर

चमोली (नेटवर्क 10 संवाददाता)। Badrinath National Highway चारधाम यात्रा भले ही खोल दी गई है लेकिन बारिश और भूस्खलन के चलते हाईवे बार बार बंद हो रहा है। शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा आश्रम के पास भूस्खलन और पेड़ गिरने से अवरुद्ध हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर 200 से अधिक वाहनों की कतार लग गई। इस वजह से करीब 500 यात्री यहां फंसे रहे।

हाईवे में मलबा आने के बाद तत्कार जेसीबी लगाई गई। लेकिन रुक रुक कर भूस्खलन जारी रहा और देर रात तक हाईवे को सुचारू नहीं किया जा सका। बाद में सुबह करीब आठ बजे के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हो पाया।

शनिवार शाम पांच बजे कर्णप्रयाग से आधा किमी पहले गौचर की ओर लाटूगैर आश्रम के पास अचानक पहाड़ी दरकने से मलबे के साथ एक भारी-भरकम पेड़ राजमार्ग पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नही गुजर रहा था। इससे पूर्व भी दोपहर दो बजे मलबा आने से हाइवे इसी स्थान पर लगभग आधे घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान लंगासू की ओर जा रही एक कार पर भी पत्थर आ गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *