Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार और गुरुवार को केदारनाथ में हिमपात हुआ वहीं, शीतलहर चलने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।