उत्तराखंड में आज मिले 8 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 104

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)।  स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तराखंड में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनके साथ अब तक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की संख्या 104 पहुंच गई है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि इनमें से 52 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेज 51 हैं जिनका विवरण निन्म है

देहरादून  18

अल्मोड़ा   01

बागेश्वर   02

चमोली   01

हरिद्वार  00

नैनीताल  08

पौड़ी  02

ऊधम सिंह नगर  17

उत्तरकाशी  02