जोशीमठ प्रभावितों के 6 महीने के पानी व बिजली बिल माफ, आदेश जारी

देहरादून: जोशीमठ प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल माफ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। जोशीमठ में अब तक 868 भवनों में दरारें आई हैं।

गौरतलब है कि जोशीमठ आपदा को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में फैसला किया था कि प्रभावित लोगों के नवंबर 2022 से अगले 06 महीने तक के लिए यह बिल माफ किए जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सीएम कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।