उत्तरकाशी में युवाओं ने उठाया भागीरथी नदी के घाटों को स्वच्छ बनाने का बीड़ा

उत्तरकाशी: गंगा (भागीरथी) की स्वच्छ्ता के लिए अभियान चलाया गया. नमामि गंगे और नेहरू युवा केन्द्र सहित कर्तव्य फाउंडेशन से जुड़े युवा गंगा स्वच्छता को लेकर कार्य कर रहे हैं. वहीं युवक-युवतियां गंगा किनारे बसे शहरों और गांव के ग्रामीणों को गंगा स्वच्छ्ता के लिए जागरूक कर रहे हैं.

नमामि गंगे और नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ी राष्ट्रीय स्वयं सेवक तनुजा रावत ने बताया कि अभी गंगा महोत्सव के तहत 18 गांव को गंगा स्वच्छता से जोड़ा गया है. जहां पर सभी युवा मिलकर गंगा घाटों ओर स्वच्छ्ता अभियान चलाएंगे. साथ ही ग्रामीणों को भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा. उसके साथ ही जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को साथ में जोड़कर गंगा स्वच्छता अभियान को वृहद रूप दिया जाएगा.