जोशीमठ में भालू के हमले से युवक बुरी तरह घायल

चमोली: जोशीमठ में लोगों पर लगातार हो रहे भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन यहां आबादी वाले क्षेत्रों में भालू लोगों पर हमले कर रहे हैं. एक बार फिर भालू ने जोशीमठ नगर क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में 24 वर्षीय पंकज कुमार पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. हमले से लोग दहशत में हैं.

वहीं स्थानीय निवासी ललिता देवी का कहना है कि जोशीमठ क्षेत्र में भालू कई लोगों पर हमला कर चुका है. लेकिन अभी तक वन विभाग भालुओं के हमलों से निजात पाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है.