Uttarakhand weather Update: अगले 4 दिन इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादूनमैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौदानी इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।