टिहरी में ज़ोरशोर से चल रहा है ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना का कार्य

टिहरी: टिहरी जिले में “हर घर नल हर घर जल” योजना के अंतर्गत 1,829 राजस्व ग्राम में जल संस्थान, और जल निगम के द्वारा कार्य किया जा रहा है, जिसमें कुल एक लाख तीन हजार 968 घरों को इस योजना से जोड़ना का है. इसमें जल संस्थान और जल निगम दोनों एजेंसी ने मिलकर 50 प्रतिशत गांवों में प्रथम चरण का काम कर दिया है और शेष चल रहा है.

वहीं, भारत सरकार की इस योजना के लिए सरकार का सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी और समय से कार्य पूरा करें.