Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए UPDATE

देहरादून: उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मुताबिक शनिवार 22 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। वही टिहरी, देहरादून के पर्वतीय इलाकों में इसी तरह के मौसम की संभावना है। साथ ही आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है।