उत्तरकाशी: बर्फ में फिसल कर गहरी खाई में गिरी सफारी कार, ब्रिगेडियर की पत्नी और बेटे की मौत

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ है जिसमे दो लोगों की मौत हो गई है जब कि दो लोग घायल हुए है जिनका इलाज जारी है। हादसा वाहन के बर्फ में फिसलने के कारण हुआ है। वाहन लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरा और पेड़ पर अटक गया।

जानकारी मिली है कि वाहन में 4 लोग सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम साढ़े पांच बजे के लगभग हर्षिल झाला के पास टाटा सफारी वाहन संख्या (Dl12-co7128) दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस समेत सेना के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।  रेस्क्यू में कार में सवार दो महिलाओं और एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमे ब्रिगेडियर आशीष आहूजा की पत्नी और बेटे की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि घायलों में अनिता पत्नी पीयूष और आशीष पुत्र डी एल आहूजा शामिल हैं जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।  फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है