उत्तरकाशी पुलिस ने गाजियाबाद से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशीः पुलिस ने ऑनलाइन ठगी कर लाखों रुपये निकालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन ठगों को बीते एक महीने से दिल्ली समेत गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में तलाश कर रही थी. जो गाजियाबाद से पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.

वहीं, जांच टीम ने पाया कि तहरीर में दर्ज नंबर से अन्य नंबर के खाताधारकों के खाते से भी रकम निकाली गई है. साथ ही पैसा भी ट्रांसफर किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने पेटीएम अकाउंट से KYC के जरिए अन्य खाताधारकों का पता लगाया और मुखबिर की मदद से गाजियाबाद में दबिश दी. जहां से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

आरोपियों के नाम-

  • गोविंद झा (28 वर्ष), निवासी- फेज 1 झपरोला ग्रेटर नोएडा.
  • सुमित रावत (23 वर्ष).

वहीं, आरोपियों के पास से मौके पर 1 लाख 25 हजार की नकदी, एक स्कॉर्पियो वाहन, लैपटॉप, 15 मोबाइल और 13 सिम बरामद हुए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.