उत्तरकाशी: मोरी ब्लाक के सौड़ गाँव में घर मे लगी आग, सारा सामान हुआ राख

उत्तरकाशी जिले के सीमांत ब्लॉक मोरी के सौड़ गांव में एक मकान अग्नि कि भेंट चढ़ा।  अचानक तीन मंजिला लकड़ी के मकान पर आग लगी। ग्रामीणों की मदद से मकान में लगी आग को  बुझा दी गई हैं। कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ हैं। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया हैं।

गांव को बचाने के लिए ग्रामीणों ने आग लगे मकान के चारो ओर से खाली कर के आग लगे मकान पर  आग को पर काबू  कर लिया था। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।  गांव के प्रधान ने आग लगने की सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक सोड द्वारा बताया जा रहा कि 01 मकान में 03 परिवार निवासी करते थे। जानकारी के मुताबिक आग पर तो काबु पाया गया लेकिन मकान जलकर खाक हो गया है।
पीड़ित परिवार।
1- अमित लाल पुत्र चिच्यारू
2- रामलाल पुत्र चिच्यारू
3- चिच्यारू पुत्र झूसू निवासी ग्राम सोड, सांकरी तहसील मोरी।