आर्थिक मंदी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार लेगी 3,000 करोड़ का कर्ज

देहरादून: उत्तराखंड में आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार ने बाजार से कर्ज लेने का फैसला लिया है. इसके तहत राज्य अब करीब 1,000 करोड़ रुपए हर महीने कर्ज लेगा. इस तरह सरकार कुल 3,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी कर रही है.

वहीं, उत्तराखंड सरकार द्वारा लिया गया 3,000 करोड़ रुपए का कर्ज काफी बड़ा होगा. हालांकि, वित्त विभाग इसे सरकार की तरफ से हालातों के लिहाज से लिए गए सामान्य कदम के रूप में देख रहा है. अभी हाल ही में GST परिषद भी 97,000 करोड़ रुपए की सीमा को बढ़ाकर एक लाख दस हजार करोड़ रुपए कर चुका है.