UKSSSC Paper Leak: मास्टरमाइंड केंद्रपाल गिरफ्तार, जल्द होगा बड़ा खुलासा

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में STF को एक और बड़ी कामयाबी मिली है । UKSSSC पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड केंद्रपाल को कड़ी पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले में अब तक कुल 24 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार।

STF ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में धामपुर निवासी केंद्रपाल बड़ा पहुंचा हुआ नकल माफिया हैं । पेपर लीक धंधे में केंद्रपाल के् चर्चित हाकम सिंह, चंदन मनराल, जगदीश गोस्वामी और ललित के साथ गहरे संबंध थे। मास्टरमाइंड की भूमिका केंद्रपाल अपने विभिन्न संपर्क के माध्यम से पहले पेपर लीक करने की व्यवस्था था और फिर मोटी रकम वसूल कर अपने नेटवर्क से डील तय करता था।

एसटीएफ उत्तराखंड के रडार पर उत्तर प्रदेश के अन्य नकल माफिया गठजोड़ की तह तक जल्दी पहुंचने और पूरे गैंग की अंतिम कड़ी का पर्दाफाश शीघ्र होने की उम्मीद है।