उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ओमप्रकाश और नितेश झा से छीने बड़े विभाग, कुछ डीएम भी बदले

(देहरादून नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत कई जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें सबसे बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में हुए त्रिपाठीकांड में पास जारी करने का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से पीडब्लूडी विभाग और इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी हटा दी गई है। एक और बड़ी खबर है वो ये कि स्वास्थ्य सचिव नितेश झा को भी विभाग से हटा दिया गया है। उनकी जगह अमित नेगी को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है।  इनके अलावा कई डीएम के भी तबादले हुए हैं।

-कुल16 आईएएस अधिकारियों के किये गए तबादले।

-आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमायूं आयुक्त बनाया गया।

-आईएएस दीपेंद्र चौधरी को कमिश्नर परिवहन।

-आईएएस मंगेश घिल्डियाल को जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया।

-आईएएस वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का चार्ज।

इनके अलावा मीनाक्षी सुंदरम से विद्यालयी शिक्षा विभाग का सचिव पद ले लिया गया है। रमेश कुमार सुधांशु को पीडब्ल्यूडी दिया गया है। ये विभाग पहले ओमप्रकाश के पास था। हरबंस सिंह चुग को वन एवं पर्यावरण विभाग का सचिव बनाया गया है। नितेश झा को सचिव स्वास्थ्य से हटाकर सिंचाई और लघु सिंचाई तथा पेयजल विभाग के सचिव बनाया गया है।

मुख्य विभागों में तबादले उक्त तरीके से किए गए हैं। इनके अलावा कुछ आईएएस अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *