उत्तराखंड में ये 18 नेता नहीं लड़ पाएंगे विधानसभा चुनाव, जानिये क्यों…

उत्तराखंड में एक तरफ विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं तो वही निर्वाचन आयोग ने राज्य के विभिन्न विधानसभाओं के 18 नेताओं पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। ऐसे में कई नेताओं के चुनाव लड़ने के उम्मीदों पर पानी फिर चुका है।

आपको बता दें कि पिछले चुनावों में खर्च का ब्यौर ना देने वालों पर कार्यवाही की गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव ओर 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले 18 नेताओं पर रोक चुनाव आयोग द्वारा रोक लगा दी गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत कार्यवाही। हुई। सभी रिटर्निंग ऑफिसर को प्रतिबंधित नेताओं की सूची भेजी गई।

अयोग्य उम्मीदवार

  • राजेन्द्र सिंह-लोहाघाट
  • राजेन्द्र बिष्ट- लालकुआं
  • सुहैल अहमद- भीमताल
  • विनोद शर्मा-हल्द्वानी
  • विजय- रामनगर
  • मोहमद अरशद-खानपुर
  • जितेंद्र सिंह –धारचूला
  • दिनेश कुमार -गंगोलीहाट,
  • भुवन जोशी – सल्ट,
  • जय प्रकाश उपाध्याय
  • गौतम सिंह बिष्ट -टिहरी,
  • विनोद प्रसाद पौड़ी
  • अनंदमणि कर्णप्रयाग
  • रमेन्द्र भंडारी चौबट्टाखाल,
  • सुंदर धौनी अल्मोड़ा
  • बच्ची सिंह हरिद्वार
  • मधु शाह
  • लाल सिंह