उत्तराखंड में एक्टिव केस हुए 30927, पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की मौत, देखें क्या है रिपोर्ट…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में कोरोना के 2813 मामले सामने आए हैं वहीं 7 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में आज 3042 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 30927 रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में 978 मामले सामने आए है तो वहीं हरिद्वार में 422 नए केस मिले है। पौड़ी में 203, उतरकाशी में 103, तो वहीं टिहरी में 49 केस सामने आए है। बागेश्वर में आज 87 तो नैनीताल में 257,  अल्मोड़ा में 170, पिथौरागढ़ में 96, उधमसिंह नगर में 194, रुद्रप्रयाग में 113, जबकि चंपावत में 74 और चमोली में 67 केस मिले है।