युवक ने विशालकाय अजगर को पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौपा

रुड़की: केल्हनपुर गांव में विशालकाय अजगर दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. लेकिन वन विभाग की टीम के आने से पूर्व ही गांव के एक युवक ने अजगर को पकड़ लिया. जिसके बाद युवक ने अजगर को वन विभाग की टीम को हवाले कर दिया.