विभाग की बेरुखी से पौड़ी शहर की सड़कों की हालत हुई खराब

पौड़ी: शहर से तहसील, शिक्षा विभाग और जज कोर्ट, सीएमओ आवास को जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से खस्ताहाल हैं. लेकिन जिला प्रशासन इसे सही करने की जहमत नहीं उठा रहा है. रोजाना इन सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं. बावजूद इसके इन सड़कों के डामरीकरण की शुरुआत तक नहीं की गई है.

वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़कों पर यदि गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वसूली की जाएगी. जो सड़कें नगरपालिका की हैं उन्हें निर्देशित किया जाएगा की सड़कों का जल्द सुधारीकरण करवाया जाए.