देवस्थानम बोर्ड को गठित समिति के अध्यक्ष ने सीएम धामी  को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में देवस्थानम बोर्ड के संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने भेट की।

समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने देवस्थानम बोर्ड के संबंध में उच्च स्तरीय समिति द्वारा तैयार की गई अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।