कुमाऊं में लगातार बढ़ रही ठंड, चम्पावत में 3.7 डिग्री पहुंचा तापमान

चंपावत (नेटवर्क 10 संवाददाता)। कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। दीवाली के दिन समूचे कुमाऊं में धूप खिली रही। हवाओं का रुख उतरी बना हुआ है। पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद मौसम सर्द हो चला है। हवाएं ठंडी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिमालय की तरफ से आ रही शीत हवाओं ने पर्वतीय क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक में पारा गिरा दिया है। चंपावत जिले में तापमान और नीचे चला गया है।

गुरुवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस के स्तर तक पहुंच गया है। नैनीताल का तापमान पिछले कई दिनों से 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। समूचे कुमाऊं में अगले सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार है। मैदानी इलाकों में कोई जगह हल्की धुंध आ सकती है। तापमान में धीरे धीरे और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *