देहरादून में तीन लाख की स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

देहरादून: ऑपरेशन सत्य को लेकर पुलिस की प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में देहरादून से लाखों की स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं. दोनों को आज सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ब्यूटी पार्लर से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों लॉकडाउन के बाद से नशे के धंधे में सक्रिय थे.

थाना पटेलनगर प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला ब्यूटीशियन का काम करती है और लॉकडाउन के बाद से ही अपने पति के साथ नशे की तस्करी में सक्रिय थी. दोनों कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.