रामनगर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रामनगर: ग्राम हाथीडंगर गांव से एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी रकीब पर शादी का दबाव बनाया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी. महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रकीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वहीं, रामनगर कोतवाली में तैनात एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.