काशीपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

काशीपुरः उधमसिंह नगर में काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह की 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. सीओ काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया. सभी के खिलाफ 3/4/5/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मंगलवार को मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मकान स्वामी अपने बेटे के साथ घर में ही देह व्यापार का काम कर रहे थे. इसके लिए गिरोह की मुख्य सरगना ने कुछ युवतियों और तलाकशुदा औरतों को गिरोह में शामिल किया था. पुलिस ने छापेमारी में 6,950 रुपये नकदी भी बरामद की है.