चीला नहर में दिन भर चला सर्च अभियान, लापता महिला अधिकारी का नहीं लग पाया कोई सुराख

ऋषिकेश:  सोमवार को राजाजी पार्क की चीला रेंज में हुई दुर्घटना के बाद, महिला अधिकारी नहर में बह गईं। अधिकारी की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अधिकारी का कुछ पता नहीं चल सका है।

मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF ने बताया कि आज अत्याधुनिक खोजी उपकरण सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की गयी। SDRF के डीप डाइवर्स ने स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर के तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी।

चीला शक्ति नहर का पानी भी रोक दिया गया। और राफ्ट, मोटर बोट इत्यादि की सहायता से भी नहर में सर्च किया गया । परन्तु दिन ढलने तक भी लापता महिला अधिकारी का कोई पता नहीं चला। रात्रि में बढ़ते अंधकार व कोहरे के कारण आज के सर्च ऑपरेशन को विराम दिया गया है। कल पुनः SDRF टीम द्वारा गहनता से सर्चिंग की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को जंगल सफारी वाहन के ट्रायल के दौरान चीला सड़क पर हुई दुर्घटना में चार वन लोगों मौत हो गयी थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।

वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय बना हुआ है। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। इनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच घायल हैं। वार्डन लापता चल रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने दो लोगों के चीला नहर में बहने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक महिला व एक पुरुष को नहर में बहते देखा है।