सल्ट उपचुनाव: तीन राउंड से बीजेपी आगे

अल्मोड़ा:उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट के 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक नतीजे आने का संभावना जताई जा रही है। तीन चरणों की मतगणा पूरी हो गई है। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 1255 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली से आगे चल रहे हैं। अभी भी लगातार काउंटिंग चल रही है।
सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के after third round के मतगणना का परिणाम-
1) गंगा पंचोली      -4111
2) महेश जीना।       -5366
3) जगदीश चंद्र       -119
4) नंदकिशोर          -77
5) पान सिंह            -74
6) शिव सिंह रावत     -93
7) सुरेंद्र सिंह          -153
8)  नोटा               -192