सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

नैनीताल (नेटवर्क 10 संवाददाता)। Sainik School Entrance Exam 2022 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष भी रक्षा मंत्रालय ने परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौपी हैं। विद्यालय की प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं aissee.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बच्‍चे कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन ले सकते हैं।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के उप प्रधानाचार्य टी. रमेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट 27 सितंबर को ही खुल चुकी है। प्रवेश के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2022 तक 10 से 12 वर्ष के बीच व कक्षा नौ में 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बालिकाएं केवल कक्षा छह के लिए ही आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। नौ जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।