ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में होंगे कप्‍तान, हार्दिक पांड्या बने उपकप्तान

नई दिल्‍ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज गुरुवार से शुरू होगी। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को करारा झटके लगे हैं। बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी है कि केएल राहुल और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने साथ ही बताया कि ऋषभ पंत आगामी सीरीज में भारतीय टीम की कप्‍तानी संभालेंगे। हार्दिक पांड्या को उप-कप्‍तान बनाया गया है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के साथ 09 जून से टी-20 सीरीज का आगाज होगा। पहला टी20 9 जून को दिल्‍ली में खेला जाना है इसके अलावा दूसरा टी20 12 जून को कटक में, तीसरा टी20 14 जून को विशाखापत्‍तनम में, चौथा टी20 17 जून को राजकोट में और आखिरी टी20 19 जून को बेंगलुरु में खेला जायेगा। राहुल की अनुपस्थिति पंत को कप्तानी का मौका मिला है 24 वर्षीय ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और उत्तराखंड के रहने वाले हैं सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज उन्हें भविष्य का कप्तान बताते रहे हैं, ऋषभ के पास खुद को साबित करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टी20 – 9 जून 2022, दिल्‍ली
  • दूसरा टी20 – 12 जून 2022, कटक
  • तीसरा टी20 – 14 जून 2022, विशाखापत्‍तनम
  • चौथा टी20 – 17 जून 2022, राजकोट
  • पांचवां टी20 – 19 जून 2022, बेंगलुरु