Skip to content
  • Monday, September 28, 2026
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Advertisement
  • Contact Us
Network10tv

Network10tv

Banner Add
  • होम
  • ताजा खबरें
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमाऊं
  • देश/दुनिया
  • धर्म/संस्कृति
  • लोककला/साहित्य
  • विविध
  • नेटवर्क 10 टीवी
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को जागरूक करते हुए नमो नवमतदाता सम्मेलन में शिरकत की
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को जागरूक करते हुए नमो नवमतदाता सम्मेलन में शिरकत की

January 25, 2024
admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे। इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: chief minister, Civic Duty, Democracy Strength, Namo Novamadata Sammelan, Participation, Political Engagement, PUSHKAR SINGH DHAMI, uttarakhand, Voting Rights, Youth Awareness

Post navigation

मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुम्बई कौथिग सीजन-15’ में प्रतिभाग किया
https://network10tv.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-18-at-5.46.45-PM.mp4

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड ताजा खबरें

महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश का खुलासा, युवती गिरफ्तार

September 27, 2026
admin

7.50 लाख रुपये में डेयरी का सौदा, रकम वापसी को लेकर बढ़ा विवाद देहरादून: रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले का पुलिस ने…

उत्तराखंड ताजा खबरें

4 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक के लिए बनबसा में तैयारियां शुरू

September 27, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें

देहरादून में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, कार्यक्रम घोषित

September 27, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें

दुर्घटना रोकने को मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट का होगा तकनीकी परीक्षण

September 27, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें

एसजीआरआरयू में परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण

September 27, 2026
admin

विविध

उत्तराखंड ताजा खबरें विविध

हरित दून अभियान से पर्यावरण संरक्षण की नई चेतना विकसित होगी : बंशीधर तिवारी

July 16, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें विविध

उत्तराखंड विकास और विरासत का सशक्त संगम बन रहा है: मुख्यमंत्री धामी

July 4, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें विविध

बीकेटीसी में वीआईपी बिल घोटाले की जांच, तीन सप्ताह में रिपोर्ट आएगी

May 28, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें विविध

डॉ.अजय ढौंडियाल को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

May 18, 2026
admin

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड ताजा खबरें

महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश का खुलासा, युवती गिरफ्तार

September 27, 2026
admin
उत्तराखंड ताजा खबरें

4 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक के लिए बनबसा में तैयारियां शुरू

September 27, 2026
admin

संपर्क सूत्र

network10tv@gmail.com

Copyright © 2026 Network10tv
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress