बारिश को लेकर उत्तराखंड में रेड अलर्ट, सोमवार को 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून उत्तराखंड में मौसम के मिजाज को देखते हुए देखते हुए प्रदेश के ज्यादातर जिलाधिकारियों ने सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है देहरादून नैनीताल चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी, हरिद्वार ,पौड़ी समेत ज्यादातर जिलो में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे

देहरादून में स्‍कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

उत्‍तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद साथ ही सभी 13 जिलों में सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। देहरादून में स्‍कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।