जौनसार बावर में बारिश न होने के कारण राजमा की खेती पर मौसम की मार

जौनसार बावर क्षेत्र के किसानों पर लगातार मौसम की मार पड़ रही है. पर्याप्त बारिश न होने के कारण किसानों की राजमा की फसल को भारी नुकसान हो रहा है. राजमा की पैदावार में इस बार लगभग पचास से साठ प्रतिशत की कमी देखी जा रही है. जिसके कारण इन किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय किसान ने बताया की हर साल वो और उनका परिवार मिलकर राजमा की खेती करते हैं और अच्छा मुनाफा हो जाता था, लेकिन इस साल समय से बरिश नहीं होने से राजमा की पैदावार कम हुई है. उन्होंने बताया कि यहां का राजमा काफी स्वादिष्ट होता है, जोकि हर साल लोगों की डिमांड में रहता है.