यहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किए संचालक समेत 6 गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए स्पा सेंटर के संचालक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शहर में चल रहे स्पा सेंटर में देह व्यापार की जानकारी मिलने पर ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके से देह व्यापार में लिप्त स्पा सेंटर के संचालक समेत 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।