राजाजी पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के आसार, जानिए क्या है वजह

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह बंद होने के आसार हैं। दरअसल नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने बिना टाइगर कंजर्वेशन प्लान के पर्यटन गतिविधि संचालित करने पर रोक लगा दी है और राजाजी पार्क में अब तक टाइगर कंजर्वेशन प्लान नहीं बना है। NTCA के इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

NTCA ने राजाजी पार्क सहित देशभर के टाइगर रिजर्व को पत्र भेजा है। इसमें लिखा गया है कि अथॉरिटी की पिछले माह हुई बैठक में ये तय किया गया है कि सभी टाइगर रिवर्ज में सिर्फ टाइगर कंजर्वेशन प्लान के अनुसार ही पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जाए। यह मानक पूरा न करने के चलते राजाजी टाइगर रिजर्व में चल रहीं पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह अवैध हो गई हैं। वन विभाग को यह गतिविधियां जल्द बंद करनी होंगी। राजाजी में करीब पांच साल से टाइगर कंजर्वेशन प्लान बनाने की कवायद चल रही है, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। राजाजी पार्क से टाइगर कंजर्वेशन प्लान, शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाना है। प्लान को केंद्र से ही अप्रूवल मिलना है।

इस पर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक ने बताया कि NTCA का पत्र मिला है। मामले में आगे दिशा निर्देश के लिए चीफ वाडल्ड लाइफ वार्डन को भेजा गया है। उनके जो भी निर्देश होंगे उसके अनुसार पर्यटन गतिविधियों पर फैसला लिया जाएगा। जहां तक टाइगर कंजर्वेशन प्लान की बात है तो वो बनकर तैयार है,शासन को भेज दिया है। वहीं से उस पर आगे कार्रवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *