हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार…

देहरादून: हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही  विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य  सूचना  प्रचारित प्रसारित की। इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में  जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल  बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे जानकारी ले रहे थे। बच्चे के साथ पुलिस ने दोनों महिलाओं को सप्त ऋषि क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि संजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें बच्चा दिया था।