सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम 9 लाख रुपए की ठगी

उत्तरकाशी: उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इसी मामले में चार दिन पहले उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया था.

आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई रमन बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. पुलिस ने चार दिन पहले ही यूपी के दो युवक गिरफ्तार किया था. जबकि, टिहरी निवासी तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी, जो शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. तीसरे आरोपी की नाम मुलायम सिंह (25) निवासी कपलोग टिहरी गढ़वाल है. मुलायम सिंह के खिलाफ कई और लोगों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है.