सीएम के काफिले में चल रही पुलिस की जीप बही, लोगों ने मुश्किल से बचाई जिंदगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतापपुर- नोसर इलाके में बाढ़  अचानक मुख्यमंत्री की फ्लीट में चल रही गाड़ी सड़क से फिसल कर बाढ़ ग्रस्त पानी मे बह गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। 

बताया जाता है कि खटीमा के नौसर गांव में पानी के तेज बहाव में फ्लीट में चल रही   पुलिस की गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और चालक गाड़ी नही संभाल पाया। जिस कारण गाड़ी फिसल कर गहरे पानी मे चली गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों को पानी से निकाला। उनकी जान बचाई।  खटीमा कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पुलिस जीप को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। फिलहाल बड़ा हादसा टल गया।