देहरादून में भी पेट्रोल ने ठोका शतक, प्रीमियम पेट्रोल पहुंचा 100 के पार

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। देहरादून में भी पेट्रोल के दाम सैकड़े कोे पार कर गए हैं। देहरादून में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात 34 पैसे के उछाल के साथ शनिवार को देहरादून समेत प्रदेशभर में प्रीमियम पेट्रोल 100.11 पैसे के दाम पर बिका। वहीं, डीजल भी 23 पैसे की बढ़त के साथ 90.77 रुपये के रिकार्ड दाम पर बिक रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार अभी कुछ समय दाम लगातार बढ़ने की संभावना हैं।

आपको बता दें कि देश के कई महानगरों में पेट्रोल के दाम पहले ही शतक लगा चुके हैं।

दून में पेट्रोल- डीजल के दाम मई के पहले हफ्ते से ही बढ़ना शुरू हो गए थे। पिछले 70 दिनों में सामान्य पेट्रोल की कीमतों में 8.14 रुपये, डीजल में 9.28 रुपये और प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 8.39 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। दून पेट्रोल पंप वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सचिन गुप्ता का कहना है कि मई के पहले हफ्ते से तेल कंपनियां हर दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 से 25 पैसे तक की वृद्धि कर रही हैं। भले ही यह वृद्धि पैसों में हो, लेकिन रोजाना हो रही वृद्धि के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *