‘ऑपरेशन सत्य’ नशे की वजह से परेशान हो रहे परिवारों के लिए वरदान

ऋषिकेश: डीआईजी अरुण मोहन जोशी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सत्य’ नशे की वजह से परेशान हो रहे परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है. दरअसल, ऑपरेशन सत्य के तहत ऋषिकेश पुलिस ने दो परिवारों के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उनका मुफ्त उपचार करने को लेकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है. वहीं परिवार की आर्थिक तौर पर भी मदद की जा रही है.